फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamunangar: दहेज प्रताड़ना का आरोप, 25 वर्षीय विवाहिता समीना की संदिग्ध मौत

थाना छप्पर क्षेत्र के गांव भगवानपुर निवासी 25 वर्षीय समीना की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की शादी वर्ष 2016 में गांव कोतरखाना निवासी जुलफान के साथ हुई थी। मृतका के भाई नवाब ने आरोप लगाया कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई थी। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन हालात में कोई सुधार नहीं हुआ। नवाब के अनुसार, समीना के दो छोटे बच्चे हैं और उसका पति जुलफान गांव में टायर पंचर की दुकान चलाता है। नवाब ने बताया कि शुक्रवार सुबह समीना ने अपनी मां रजिया को फोन कर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी दी और वहां से ले जाने की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही परिजन तुरंत गांव कोतरखाना पहुंचे और गंभीर रूप से घायल समीना को मुलाना स्थित एमएम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे जगाधरी के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर थाना छप्पर के थाना प्रभारी सुमित कुमार अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर यमुनानगर के पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें