फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हरियाणा में बढ़ी गर्मी, नारनौल में 42°C, पश्चिमी विक्षोभ से हल्का बदलाव

Fri, 17 Apr 2026 01:40 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा में गर्मी ने तल्ख तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। पूरे हरियाणा में तापमान सामान्य से अधिक पहुंच गया है। नारनौल में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बनी हुई है। 17 -18 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा। तापमान में अधिक गिरावट के आसार नहीं हैं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वीरवार को कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। इस वजह से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। लगातार पश्चिमी शुष्क हवाओं और सूर्य के तल्ख तेवरों ने गर्मी के तेवरों को प्रचंड बना दिया है। प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 38 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें