भाजपा प्रदेश प्रभारी डा. सतीश पूनिया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पंचकमल से तीन ट्रक राहत सामग्री पंजाब के लिए रवाना की। राहत सामग्री रवाना करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए डा. पूनिया ने कहा - भाजपा चुनाव तक सीमित नहीं रहती, बल्कि मानवता के संबंध में सामाजिक सरोकारों के कार्य भी करती है। मोदी सरकार और नायब सरकार बाढ़ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब और हिमाचल प्रदेश को 5 करोड़ रुपये सहायता राशि के रुपये में दिए । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पंजाब की स्थिति का संज्ञान लिया और कृषि मंत्री शिवराज चौहान भी पंजाब में किसानों के बीच पहुंचे।