हरियाणा के आईपीएस वाई पूरण कुमार आत्महत्या मामले में पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरमिंदर सिंह राजा वड़िंग भी शोक जताने के लिए सेक्टर-24 स्थित उनके आवास पर पहुंचे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा पता नहीं चंडीगढ़ पुलिस पर किसका और क्या दबाव है जो की कार्रवाई नहीं कर रही। लोकतंत्र की खुली धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जो आरोपी हैंं उन्हें बचाया जा रहा है और पीड़ित परिवार को एफआईआर के लिए परेशान होना पड़ रहा है।