फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम के वाटर ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट टेंडर में गड़बड़ी, चीफ इंजीनियर चार्जशीट

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 12 Sep 2025 10:20 PM IST

हरियाणा सरकार ने गुरुग्राम के बसई वाटर-ट्रीटमेंट प्रोजेक्ट में हुई गड़बड़ियों पर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस मामले में लापरवाही बरतने वाले चीफ इंजीनियर को चार्जशीट करने के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया के दौरान जानबूझकर नियमों की अनदेखी की गई, जिसके चलते राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ा। इसके साथ ही इस गड़बड़ी की वजह से परियोजना के क्रियान्वयन में भी देरी हुई है, जिससे जनता को समय पर सुविधा नहीं मिल सकी। सीएम ने यह आदेश उनकी अध्यक्षता में शुक्रवार को उच्चाधिकार प्राप्त क्रय समिति (एचपीपीसी), हाई पॉवर्ड वर्क्स परचेज कमेटी (एचपीडब्ल्यूपीसी) की बैठक में दिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें