फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-गैस की बढ़ती कीमतों के खिलाफ इनेलो का प्रदर्शन

Nivedita Updated Mon, 01 Jun 2026 04:01 PM IST

पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और रसोई गैस के बढ़ते दामों के विरोध में सोमवार को इनेलो प्रदेशभर में सड़कों पर उतर आई। पार्टी ने सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम उपायुक्तों को ज्ञापन सौंपे और बढ़ती महंगाई के खिलाफ आवाज बुलंद की। इनेलो के राष्ट्रीय संयोजक एवं पूर्व मंत्री संपत सिंह ने हिसार, प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कैथल, पार्लियामेंट्री बोर्ड के चेयरमैन वासुदेव शर्मा ने भिवानी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने यमुनानगर, संगठन सचिव उमेद लोहान ने हांसी, विधायक आदित्य देवीलाल ने पलवल, विधायक अर्जुन चौटाला ने रोहतक और महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने फतेहाबाद में प्रदर्शन का नेतृत्व किया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम उत्पादों और गैस सिलेंडरों के दाम लगातार बढ़ाए जा रहे हैं, जिससे घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। अभय चौटाला ने कहा कि रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में लगातार वृद्धि से आम आदमी परेशान है। कांग्रेस पर कहा कि मुख्य विपक्षी दल होने के बावजूद कांग्रेस जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से नहीं उठा रही है। अभय चौटाला ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोलियम उत्पादों और रसोई गैस के दामों में कमी नहीं की गई तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन छेड़ने का निर्णय ले सकती है। महंगाई के मुद्दे पर इनेलो जनता की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें