फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में चाै. देवीलाल की प्रतिमा पर दुष्यंत चाैटाला ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

राजधानी दिल्ली स्थित संसद भवन में स्थापित जननायक चौधरी देवीलाल की प्रतिमा पर पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर जजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। नेताओं ने कहा कि चौधरी देवीलाल का जीवन संघर्ष, सेवा और किसानों-गरीबों के हक की लड़ाई के लिए समर्पित रहा है। उनकी नीतियां और विचार आज भी मार्गदर्शन करते हैं। जजपा नेताओं ने संकल्प लिया कि वे चौधरी देवीलाल के बताए रास्ते पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का कार्य करते रहेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें