फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आंधी-बारिश से मौसम हुआ सुहावना, तापमान में गिरावट; 11 जून से फिर बदलेगा मौसम

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 06 Jun 2026 06:09 PM IST

पिछले 24 घंटे में प्रदेश भर में चली धूल भरी आंधी तथा बारिश के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे अधिकतम व न्यूनतम दोनाें तापमान में गिरावट आई है। दस जिलों में हुई इस बारिश के बाद पूरे हरियाणा में रात का तापमान सामान्य से कम हो गया है। रोहतक को छोड़ कर अन्य सभी जिलों में दिन का तापमान भी सामान्य या इससे कम दर्ज किया गया। शनिवार को भी आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। कुछ स्थानों पर आंधी चलने व बारिश के आसार हैं। 7 से 10 जून तक मौसम साफ रहेगा। शुक्रवार को रोहतक में सबसे अधिक 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। भिवानी में दिन का अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री तथा महेंद्रगढ़ में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन तीन जिलों को छोड़ दें तो अन्य सभी 20 जिलों में तापमान 40 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। हिसार जिले में तापमान 39, अंबाला में 37.3, सिरसा में 37.4, फरीदाबाद 37.4, चरखी दादरी में 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुग्राम का तापमान सबसे कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें