फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में संदिग्ध कैमरा मिलने से हड़कंप, अंबाला में जासूसी नेटवर्क का खुलासा

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Mon, 13 Apr 2026 04:46 PM IST

अंबाला के बाद अब पानीपत शहर में गुप्त कैमरा मिलने की सूचना मिली है। यह कैमरा शहर के जाटल नामक जगह पर मिला है। भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह जासूसी कैमरा मिलने से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस प्रशासन को जब इस बात की सूचना मिलती तो घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया। मौके पर पुलिस के साथ तकनीकी विशेषज्ञों की टीम पहुंची। इसके बाद कैमरे को निकाला गया। पुलिस ने कैमरे को अपने कब्जे में ले लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अंबाला में एक बड़े जासूसी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। मिले इनपुट के आधार पर पुलिस ने नग्गल थाना क्षेत्र के मलौर गांव में दबिश देकर एक संदिग्ध सोलर पावर संचालित सीसीटीवी कैमरा बरामद किया है। यह कैमरा एक खंभे पर लगाया गया था। हैरानी की बात यह है कि यह कैमरा बकनौर स्थित एयरफोर्स स्टेशन से मात्र 5-6 किलोमीटर की दूरी पर लगाया गया था। हालांकि टीम कैमरे को अपने संग ले गई है। अभी तक किसी व्यक्ति की अंबाला में गिरफ्तारी होने की पुष्टि नहीं है। अंबाला के पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने गांव में दबिश देकर कैमरे को जब्त कर लिया है। इस घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें