हरियाणा विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव पर रात तक सदन में चर्चा जारी रही। सदन के कार्यवाही को एक घंटे के लिए और बढ़ा दिया है। इससे पहले विधानसभा में वंदे मातरम पर जमकर बहस के बाद दोनों तरफ से नारेबाजी हुई। मुख्यमंत्री बोले वंदे मातरम पवित्र चीज है तो इससे अन्य मुद्दों को नहीं जोड़ा जाना चाहिए। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि वंदे मातरम तो मेरे दादा ने भी कहा था। कांग्रेस एमएलए आदित्य सुरजेवाला ने कहा कि वंदे मातरम की कुछ पंक्तियों का संदर्भ देकर प्रदूषण और महिलाओं के मुद्दे पर बात करनी शुरू की थी, जिसके बाद सदन में बहस शुरू हुई। अनिल विज ने भी कहा कि वंदे मातरम से किसी और अन्य मुद्दे को नहीं जोड़ना चाहिए। इसी बीच भाजपा हरियाणा ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की जिसमे कांग्रेस विधायक गीत भुक्कल और मार्शल में हाथापाई दिखी। साथ ही पोस्ट में लिखा कि, वरिष्ठ विधायक का विधानसभा में दिखा असली चेहरा पहले वेल में आकर संसदीय मर्यादा को भंग किया। स्पीकर साहब के नेम करने के बाद सदन ना छोड़ने की करने लगी ज़िद, स्पीकर का आदेश मानने के लिए महिला मार्शल करती रही बार बार रिक्वेस्ट। जब मार्शल स्पीकर के आदेश की पालना करने लगी तो थप्पड़ मारने की करी कोशिश।