फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी मर्डर केस: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, मोबाइल डेटा से खुला राज

Mon, 06 Jul 2026 03:08 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

मुंबई के केतन हत्याकांड के बाद अब हरियाणा के रेवाड़ी से ऐसा ही दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में पत्नी ने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पति को मार डाला। नहर से पति का शव मिलने की सूचना पर पत्नी अपने मायके कसोली से माता-पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों के साथ ससुराल जड़थल पहुंची। उसने अंतिम संस्कार से लेकर रस्म क्रिया तक सभी सामाजिक और पारिवारिक रस्में निभाईं। परिजनों के साथ रहकर उसने पति की मौत का गहरा दुख होने का भाव भी जताया, जिससे किसी को उस पर संदेह नहीं हुआ। दरअसल, रेवाड़ी के जड़थल निवासी मोनू (21) की हत्या का राज मोबाइल फोन से रिकवर हुई कॉल डिटेल और डिलीट चैट से खुला। शुरुआत में इसे हादसा मान चुके परिजनों को उस समय शक हुआ, जब पुलिस से मिले मोबाइल का पूरा डेटा डिलीट मिला। साइबर विशेषज्ञ की मदद से डेटा रिकवर कराया गया तो पत्नी तन्नू और मोनू के बीच हुई चैट और घटना वाले दिन 49 कॉल के रिकॉर्ड सामने आए। इसके बाद परिवार ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस से दोबारा जांच की मांग की।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें