फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Election: मोहन लाल बड़ौली का हमला कहा कांग्रेस को अपने नेताओं पर विशवास नहीं

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Sat, 21 Mar 2026 04:37 PM IST

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने कहा कि कांग्रेस को अपने ही विधायकों पर भरोसा नहीं है। राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस विधायकों ने निर्दलीय प्रत्याशी को वोट दिए है। उन्होंने कहा कि इनेलो ने राज्यसभा चुनाव का बहिष्कार करके लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-15 स्थित कार्यालय में पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान विपक्ष ने अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के बजाय बार-बार वॉकआउट कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर करने का प्रयास किया। सदन के भीतर अपनी बात रखने के बजाय विपक्ष ने मीडिया के माध्यम से भ्रम फैलाने और सुर्खियां बटोरने का काम किया। यह लोकतंत्र की स्वस्थ परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें