प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जींद में कहा कि जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेन है। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन में 3200 हॉर्सपावर की क्षमता है। पीएम ने कहा कि कई देशों में हाइड्रोजन ट्रेनें अभी शुरुआती चरण में हैं, लेकिन भारत ने इस क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए।