फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HTET 2026: हरियाणा में कड़ी सुरक्षा के बीच HTET परीक्षा, कई जिलों में जाम और सख्त चेकिंग

Sat, 04 Jul 2026 04:15 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) लेवल-3 (पीजीटी) शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित की गई। महेंद्रगढ़, पानीपत, झज्जर, फतेहाबाद सहित कई जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की समय से पहले एंट्री शुरू कर दी गई। परीक्षा को नकलमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और उड़नदस्तों की विशेष व्यवस्था की गई। महेंद्रगढ़ में 15 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की तीन चरणों में जांच की गई। पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। एसडीएम योगेश सैनी ने विभिन्न केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए बस अड्डे से विशेष बसों का संचालन भी किया गया। वहीं, पानीपत में 27 परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों के पहुंचने से जीटी रोड और आसपास के क्षेत्रों में भारी ट्रैफिक जाम लग गया। झज्जर में अंतिम समय पर पहुंचे कई अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद प्रवेश दिया गया। नोज पिन पहनकर आईं कई महिला अभ्यर्थियों को सुरक्षा जांच के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ा। फतेहाबाद और अन्य जिलों में भी दोपहर 2 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें