फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारनौल में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-कार टक्कर में तीन जिंदा जले

नारनौल में बुधवार देर रात जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास ट्रक व कार की टक्कर में तीन व्यक्तियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने कार को टक्कर मार दी जिसकी वजह से कार में आग लग गई। आग लगने के बाद कार में सवार तीन लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला जिससे तीनों जलकर मौत हो गई। यह हादसा 152-डी नेशनल हाईवे पर हुआ। जानकारी के मुताबिक नीरपुर निवासी राजकुमार यदुवंशी, रविदत्त उर्फ दारा सिंह और एक टैक्सी चालक प्रवीण उर्फ पौमी रात को किसी काम से चंडीगढ़ की तरफ गए थे। इसके बाद वह रात को अपनी कार से से वापस आ रहे थे। कार जाट गुवाना टोल प्लाजा के पास रात को करीब ढाई बजे पहुंची। इस दौरान ट्रक  ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि तीनों कार के अंदर ही फंस गए और गाड़ी में आग लग गई जिससे तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें