फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Weather Update: हरियाणा में मानसून पूरी तरह सक्रिय, 10 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Wed, 08 Jul 2026 04:48 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

कड़ी धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश में मानसूनी बादलों ने जबरदस्त दस्तक दी है, जिससे पिछले 24 घंटों में 14 जिलों का मौसम पूरी तरह बदल गया। तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले 10 जुलाई तक पूरे प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा, जिससे अधिकांश हिस्सों में अच्छी बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। सोमवार की सुबह और दोपहर का वक्त बेहद उमस भरा रहा, लेकिन दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ली। झज्जर, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, जींद, कैथल, हिसार, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, चरखी-दादरी, फरीदाबाद और पलवल में झमाझम बारिश शुरू हो गई। पूरे प्रदेश में गुरुग्राम सबसे ठंडा और पानी-पानी रहा, जहाँ सर्वाधिक 34.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं हिसार के बालसमंद में भी 31 मिमी पानी बरसा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें