फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में 22 मई तक लू का अलर्ट, तापमान 45°C पार होने के आसार

Mon, 18 May 2026 01:05 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

हरियाणा के लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी व लू का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग की तरफ से 18 से 22 मई तक लू के आसार जताए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे गर्मी का असर और तेज होगा। इस स्थिति में तापमान 45 डिग्री के ऊपर जा सकता है। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा। बारिश या बादल छाने की कोई संभावना नहीं है। पिछले एक हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से पारा काफी गिर गया था। इस वजह से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिल गई थी। हरियाणा में रोहतक जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया है। रोहतक में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री दर्ज किया गया है जो सामान्य से 1.3 डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। बाकी सभी शहरों में तापमान 40 डिग्री के करीब या उससे ऊपर दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें