फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा निकाय चुनाव: अंबाला, सोनीपत और पंचकूला में भाजपा की बड़ी जीत, कई सीटों पर कांग्रेस साफ

Thu, 14 May 2026 07:13 PM IST
Chandra Prakash Neeraj Video Desk Amar Ujala Dot Com

रियाणा निकाय चुनाव 2026 में भाजपा ने अंबाला, सोनीपत और पंचकूला नगर निगम में जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान तीनों नगर निगमों में भाजपा उम्मीदवारों को बढ़त मिली और अंततः पार्टी ने जीत का परचम लहराया। अंबाला में भाजपा की मेयर प्रत्याशी अक्षिता सैनी ने कांग्रेस की प्रत्याशी कुलविंदर कौर को 21 हजार मतों से हराया है। वहीं, नगर निगम के 20 वॉर्डों में तीन वॉर्डों में कांग्रेस, एक में आजाद प्रत्याशी तो 16 वॉर्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। पार्टी नेताओं ने इसे प्रदेश सरकार की नीतियों और संगठन की मजबूत पकड़ का परिणाम बताया। वहीं, सोनीपत में नगर निगम चुनाव में लगातार दूसरी बार भाजपा की शानदार जीत हुई है। भाजपा के मेयर प्रत्याशी राजीव जैन को पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद कंधे पर उठा लिया और जमकर जश्न मनाया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें