फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला के सिविल अस्पताल में डॉक्टरों की दो दिन की हड़ताल,ओपीडी सेवाएं प्रभावित

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन की गठित एक्शन कमेटी की दो दिन की हड़ताल (8 और 9 दिसंबर) सोमवार को शुरू हो गई। हड़ताल के चलते जिले के सभी प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों—सिविल अस्पताल, अर्बन हेल्थ सेंटर सेक्टर-16 और सेक्टर-26, पीएचसी और सीएचसी सहित अन्य केंद्रों में डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं पहुंचे, जिससे मरीजों की जांच और इलाज में देरी हो रही है। एसोसिएशन के राज्य प्रधान डॉ. राजेश ख्यालिया ने बताया कि सरकार द्वारा डायरेक्ट एसएमओ भर्ती प्रक्रिया गलत तरीके से लागू की जा रही है। इसी के विरोध में जिले में तैनात 206 डॉक्टर हड़ताल में शामिल हैं। सुबह से ही सिविल अस्पताल की यूरोलॉजी, हड्डी, आंख, ईएनटी, गायनी, सर्जरी, स्किन, कैंसर, मनोरोग और बच्चों की ओपीडी बंद रहीं। इससे मरीजों को खाली पेट टेस्ट और अन्य जांचों के लिए अगले दिन आने को मजबूर होना पड़ा। पंचकूला की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि हड़ताल के दौरान आयुर्वेदिक और एनएचएम डॉक्टरों के माध्यम से ओपीडी सेवा जारी रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, कंसलटेंट डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि मरीजों को कम से कम परेशानी हो। हड़ताल का असर कालका, पिंजौर, मोरनी, बरवाला और रायपुररानी के मरीजों पर भी पड़ेगा। अस्पताल प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है। आंख की ओपीडी में डॉक्टरों की कमी के कारण मरीज परेशान हैं और दो घंटे इंतजार के बाद भी इलाज नहीं मिल पा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें