फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम नायब सैनी ने हांसी को 23वां जिला बनाने का कारण बताया

Video Desk Amar Ujala Dot Com Updated Thu, 18 Dec 2025 02:18 PM IST

गुरुग्राम में बुधवार को अमर उजाला के बैनरतले आयोजित संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हांसी के इतिहास को देखते हुए उसे जिला बनाया है। हांसी को जिला बनाने का प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल की कमेटी ने अनुशंसा की थी। सबसे बड़ा जिला हिसार था, उसमें सात विधानसभा क्षेत्र आती थी। छोटे जिले का विकास तेजी के साथ होता है। इस वजह से हांसी को हिसार से अलग कर जिला बनाया गया।मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हांसी के लोगों की लंबे समय से मांग थी। वर्ष 1857 में जब स्वतंत्रता संग्राम शुरू हुआ था, तब हांसी के लोगों ने लड़ाई लड़ी। हांसी को गेट वे ऑफ इंडिया कहा जाता था, यानि इसे हिंदुस्तान का दरवाजा कहा जाता था। हांसी की ऐतिहासिक पहचान है। अंग्रेजों ने हांसी के क्रांतिकारी वीरों पर अत्याचार किए।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें