फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: चार माह की गर्भवती एचआईवी पाॅजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाला

Sat, 11 Jan 2025 11:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। लोहारू पुलिस थाना अंतर्गत क्षेत्र में आने वाले एक गांव की रहने वाली चार माह की गर्भवती महिला एचआईवी पॉजिटिव मिली तो ससुरालजनों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला की शिकायत पर लोहारू पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसकी शादी 27 नवंबर 2023 को तोशाम क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति से हुई थी। शादी से पहले वह पूरी तरह से स्वस्थ थी। इस समय वह चार माह की गर्भवती है। उसकी सास ने उसका चिकित्सक से चेकअप कराया तो जांच में उसकी रिपोर्ट एचआईवी पॉजिटिव पाई गई। इसके बाद ससुराल वालों ने उसे तंग करना शुरू कर दिया और जबरन गर्भपात कराने की धमकी दी।इस पर उसने गर्भपात से मना कर दिया तो ससुराल वालों ने साजिश कर उसे गाड़ी में बैठाया ओर फिर उसके गांव से 500 मीटर दूर जबरन उसे गाड़ी से नीचे धकेल दिया। इसके बाद गाड़ी को भगा ले गए। वह किसी तरह अपने घर पहुंची और आपबीती बताई। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर जिले की दो बेटियों ने बढ़ाया जिले का मान नेशनल गेम्स में चयन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें