फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू के चुनावों के लिए नोटिफिकेशन जारी : डीसी

Sat, 14 Dec 2024 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
डीसी महावीर कौ​शिक।
विज्ञापन
भिवानी। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी महावीर कौशिक ने कहा कि निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार जिले में नगर पालिका बवानीखेड़ा, सिवानी और लोहारू में चुनाव करवाए जाने हैं। चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की तरफ से नोटिफिकेशन जारी हो चुका है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2024 की मतदाता सूची को आधार मानकर इन चुनावों की मतदाता सूची तैयार की जाएगी। 16 दिसंबर तक संबंधित क्षेत्र में ड्राफ्ट मतदाता सूची वितरित की जाएगी। वहीं 17 दिसंबर को इन वार्ड वाइज ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके साथ ही इसी दिन से इस मतदाता सूची से संबंधित दावे और आपत्तियां मांगी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में अगर कोई नागरिक अपने दावे पर आपत्तियां दर्ज करना चाहता है, तो वह रिवाइजिंग अथॉरिटी के समक्ष 23 दिसंबर तक प्रस्तुत कर सकता है। इसके बाद 27 दिसंबर तक रीवाइजिंग अथॉरिटी इन दावे व आपत्तियों का निपटान करेंगे। तत्पश्चात 31 दिसंबर तक अगर कोई नागरिक रीवाइजिंग अथॉरिटी के फैसले से संतुष्ट नहीं है, तो वह उपायुक्त के समक्ष अपील कर सकता है। 6 जनवरी 2025 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


यहां देख सकते हैं ड्राफ्ट मतदाता सूची
उपायुक्त महावीर कौशिक ने बताया कि संबंधित नगर पालिका की मतदाता सूची कार्यालय प्रदर्शित की जाएगी। कोई भी नागरिक इन कार्यालयों में जाकर मतदाता सूची को देख सकता है। यह मतदाता सूची उपायुक्त कार्यालय, संबंधित नगर पालिका सचिव के कार्यालय, संबंधित एसडीएम कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालय, रीवाइजिंग अथॉरिटी के कार्यालय में मिलेगी। इसके अलावा वोटर नगर पालिका में स्थापित सूचना एंड कलेक्शन सेंटर पर यह मतदाता सूची देखी जा सकती हैं। डीसी कम जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि यह ड्राफ्ट मतदाता सूची जिले की अधिकारिक वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें