फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी राजस्थान की सीख यहां भी आजमाएंगे

Wed, 21 Dec 2022 03:40 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के अलवर से होते हुए हरियाणा में प्रवेश कर गई है, इस मौके पर कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने यात्रा का स्वागत किया। राहुल गांधी ने बुधवार को 'भारत जोड़ो यात्रा' की शुरुआत हरियाणा के नूंह से की। जैसे ही कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' ने हरियाणा में प्रवेश किया तो राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने नूंह में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज लड़ाई दो विचारधाराओं के बीच है। एक जो कुछ चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचाती है, जबकि दूसरी लोगों की आवाज है, किसान और मजदूर की आवाज। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मेवात की धरती से हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद करेंगे।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें