पलवल में अवैध हथियार तस्करों को काबू करने के प्रयास में पुलिस कर्मियों की जान पर बन गई। पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो वे पुलिस कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाते हुए आरोपी फरार हो गए। इसमें जहां एक पुलिस कर्मी को चोटें आई और पुलिस की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।