आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के पदाधिकारी के साथ बैठक की। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने बताया कि बैठक दिल्ली में आम आदमी पार्टी के ऑफिस में आयोजित की गई। बैठक में वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा और प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सैनी समेत संगठन मंत्री मौजूद रहे।