राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अब लगातार गुजरात के चुनावी दौरा करके मतदाताओं की नब्ज टटोल रहे हैं तो वहीं कार्यकर्ताओं और नेताओं के साथ रणनीति बना रहे हैं। इस दौरान सीएम गहलोत ने भारत जोड़ो यात्रा से लेकर गुजरात चुनाव पर अपनी बात रखते हुए मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने बताया कि आखिर क्यों गुजरात को राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं किया गया है। सीएम गहलोत ने कहा कि यह सवाल बहुत अनावश्यक है, क्योंकि चुनाव तो हिमाचल में भी हुए हैं ऐसे में हर राज्य के लिए यात्रा का अलग रूट नहीं बन सकता है। फिर खाली कोई चुनाव के लिए राहुल गांधी यात्रा नहीं कर रहे हैं।