लुक्स के मामले में रितिक रोशन ने बॉलीवुड के बड़े-बड़े दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है। दुनिया के टॉप-10 हैंडसम मेन की लिस्ट में रितिक हॉलीवुड एक्टर्स टॉम क्रूज और रॉबर्ट पेटिसन को कड़ी टक्कर देते हुए तीसरे नंबर पर हैं। बी-टाउन के भाईजान यानि सलमान खान सातवें पायदान पर हैं। worldstopmost.com वेबसाइट ने टॉप-10 मोस्ट हैंडसम मैन 2016-17 का ऑनलाइन सर्वे कराया, जिसमें दुनिया भर के लोगों ने अपने पसंदीदा एक्टर को ग्रेड दिए।