'कॉमेडी सर्कस' में स्टैंडअप कॉमेडी के लिए मशहूर हास्य कलाकार सिद्धार्थ सागर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया। दरअसल पिछले दिनों उनके एक दोस्त ने उनके गायब होने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद सिद्धार्थ ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ''मुझे मीडिया से बहुत सारे कॉल आए, मेरे दोस्तों के भी कॉल आए कि मैं ठीक हूं या नहीं... मैं कहां पर हूं कैसा हूं... बता दूं कि मैं बहुत परेशानी से गुजरा हूं... मैंने अपनी फैमिली के खिलाफ शिकायत की थी.''