हिंदी सिनेमा के पहले शो मैन के तौर पर मशहूर हुए अभिनेता, निर्माता और निर्देशक राज कपूर की आज पुण्य तिथि है। राज कपूर भारतीय सिनेमा के पहले फिल्म मेकर रहे जिनकी फिल्मों ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कमर्शियल कामयाबी पाई। अपनी हीरोइन्स को एक खास अंदाज में पेश करने वाले राज कपूर की शोहरत रूस में बहुत ही ज्यादा रही।