अजान पर ट्वीट को लेकर सिंगर सोनू निगम के खिलाफ फतवा जारी कर दिया गया है। पश्चिम बंगाल माइनॉरिटी यूनाइटेड काउंसिल के वाइस प्रेसीडेंट सैयद शाह कादिरी ने ये फतवा जारी करते हुए कहा है कि सोनू को पुराने जूतों की माला पहनाने वाले को 10 लाख रुपये देंगे। हालांकि इस फतवे पर ट्वीट कर सोनू ने चुटकी भी ली। इतना ही नहीं फतवे के खिलाफ सोनू ने खुद अपने बाल भी मुंडवा डाले। इस बीच उन्होंने एक बार फिर यही कहा है कि किसी धर्म का जोर-शोर से प्रचार करना गुंडागर्दी है।