फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की जगह फाइनल, देखें कौन सा होटल हुआ बुक

Fri, 03 Dec 2021 09:30 PM IST
प्रतीक्षा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की शादी की तैयारियां तेज हो चुकी है। कैटरीना के लिए राजकुमारी सुइट तैयार किया गया है जहां से अरावली पर्वत श्रृंखला का नजारा देखा जा सकेगा। शादी के कार्यक्रम के अनुसार 7 दिसंबर को महिला संगीत ,8 दिसंबर को मेहंदी की रस्म, तथा 9 दिसंबर को कैटरीना कैफ विकी कौशल की शादी होगी। 10 दिसंबर को रिसेप्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है।
शादी को लेकर सवाई माधोपुर जिले के चौथ बरवाडा कस्बे का बरवाड़ा फोर्ट होटल बुक किया गया है जिसकी तैयारियां जोरों शोरों से चल रही है। यह तस्वीरें उसी सपोर्ट की है जहां इन दोनों की शादी का सही इंतजाम हो रहा है।   6 दिसंबर को कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अपने परिजनों के साथ चौथ का बरवाड़ा में बने होटल में पहुंचेंगे । होटल में इस शादी को लेकर 4 से 11 दिसंबर के लिए बुकिंग की गई है । वेडिंग डेको इवेंट कंपनी डिजाइन कम्पनी द्वारा शादी का आयोजन का कार्य देखा जा रहा है ।   शादी में शामिल होने वाले मेहमानों के लिए चौथ का बरवाड़ा कस्बे में ही स्थित अन्य होटल्स तथा धर्मशालाओं को भी बुक किया गया है । जिनमें मेहमानों के रहने  खाने पीने को लेकर सभी इंतजाम किए गए हैं।
 शादी में शिरकत करने वाले स्पेशल गेस्ट को टाइगर सफारी के लिए जोगी महल गेट से एंट्री कराई जाएगी। यहां तक गेस्ट को सुरक्षा के मद्देनजर इंवेंट कंपनी प्राइवेट लग्जरी कार से लाएगी।



 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें