बंबई में कुछ बुरा होने वाला है। शहर का बड़ा माफिया गणेश गायतोंडे ये बात एक पुलिस इंस्पेक्टर सरताज सिंह को बताकर उसके सामने ही खुदकुशी कर लेता है। अब पूरे देश की खुफिया एजेंसियां, मुंबई पुलिस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग परेशान हैं कि आखिर शहर में क्या होने वाला है? उधर, मुंबई की मीडिया परेशान है कि सरताज सिंह यानी सैफ अली खान कहां हैं? अनुराग कश्यप की आठ एपीसोड की इस वेबसीरीज के दर्शकों तक पहुंचने से पहले इस सीरीज का ज़बर्दस्त प्रमोशन प्लान किया गया, लेकिन ऐन मौके पर सैफ अली खान लापता हो गए। आखिर क्यों? देखिए, अमर उजाला टीवी की ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।