सेंसर बोर्ड से फिल्म ‘मातृ’ पास न होने से फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने कड़ी नाराजगी जताई है। रवीना टंडन अपनी आने वाली फिल्म 'मातृ' के साथ बड़े पर्दे पर फिर से वापसी करने को तैयार हैं लेकिन सेंसर बोर्ड ने उनकी फिल्म को पास करने से इनकार कर दिया है। इससे भड़कीं रवीना ने कहा कि समय के साथ हमारे कानूनों को अपग्रेड करने की आवश्यकता है। सीबीएफसी ने कहा है कि फिल्म में दो डरावने दृश्य हैं, जो देखने के लायक नहीं है। डायरेक्टर अशतर सैयद की ये फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी।