बॉलीवुड की आने वाली फिल्म 'डैडी' में एक्टर अर्जुन रामपाल मुंबई के गैंगस्टर अरुण गवली का किरदार निभा रहे है। इस फिल्म को डायरेक्टर असीम अहलूवालिया ने डायरेक्ट किया है और खुद अर्जुन रामपाल ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है। फिल्म डैडी में अर्जुन रामपाल की पत्नी का किरदार तमिल फिल्मों की सुपस्टार ऐश्वर्या राजेश निभा रही हैं। वहीं फिल्म को प्रमोट करने दिल्ली पहुंचे, एक्टर अर्जुन रामपाल ने बताया कि वो गैंगस्टर अरुण गवली की किस बात से प्रभावित हुए है। आपको बता दें कि ये फिल्म 8 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।