बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के एक्टर नाना पाटेकर और 'हॉर्न ओके प्लीज' मूवी के निर्माता, निर्देशक, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर आरोपों के बाद इंडस्ट्री के कुछ लोग इस विवाद पर अपने रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि कुछ स्टार्स ने इस पर अब तक या तो चुप्पी साधी हुई है या फिर इससे जुड़े सवालों को अपने से अलग किया है। हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने इस मुद्दे पर अपना रिएक्शन दिया।