फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज कुंद्रा को कोर्ट से बड़ा झटका, बंबई हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Fri, 26 Nov 2021 05:54 PM IST

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा को एक बड़ा झटका लगा है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने अश्लील फिल्म रैकेट मामले में दायर राज की अग्रिम जमानत को खारिज कर दिया है। बीते दिनों कोर्ट में याचिका दायर करते हुए राज ने कहा था कि उनकी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा बनाए गए वीडियो कामुक जरूर थे लेकिन एडल्ट कंटेंट वाले नहीं थे। कोर्ट ने राज की  इन तमाम दलीलों को नहीं सुना और जमानत याचिका खारिज कर दी। राज कुंद्रा के अलावा अभिनेत्री पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा समेत कुल 6 लोगों ने अग्रिम जमानत के लिए ये याचिका लगाई थी। याचिका खारिज करते हुए जस्टिस एन डब्लू सांब्रे ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए इन सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी।  इससे पहले 19 जुलाई को इस मामले में राज कुन्द्रा को गिरफ्तार किया गया था। 2 महीने जेल में बिताने के बाद राज जमानत पर बाहर हैं। राज कुंद्रा के वकीलों ने उन्हें बचाने के लिए अदालत को अतिरिक्त दस्तावेज दिए थे जिसमें यह कहा था कि राज यूके के नागरिक हैं और उनका नाम प्राथमिकी में नहीं है लेकिन कोर्ट ने नहीं सुना। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्म बनाने के मामले में भारतीय दंड संहिता और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें