बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पत्नी किरण राव के घर से लाखों की चोरी हो गई। चोर किरण के 80 लाख रुपये के जेवर लेकर फरार हो गए जिसमें एक कीमती हार भी शामिल है। चोरी की एफआईआर खार पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई। पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। किरण और आमिर मुंबई के कार्टर रोड पर रहते हैं।