अरशद वारसी की आने वाली फिल्म 'बंदा सिंह चौधरी' सच्ची घटनाओं पर आधारित एक सच्ची कहानी है। इस फिल्म का ट्रेलर 1 अक्तूबर को रिलीज हुआ था। वहीं, अब फिल्म के सितारे लगातार इसके प्रचार में व्यस्त हैं। इस बीच मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग की गई, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों ने शिरकत की। साथ ही इस दौरान फिल्म के कलाकारों के साथ टीम भी मौजूद रही। फिल्म की स्क्रीनिंग पर 'बंदा सिंह चौधरी' के निर्माता अरबाज खान भी पहुंचे।