'बाहुबली' का दूसरा पार्ट 'बाहुबली: द कन्क्लूजन' 28 अप्रैल को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले फिल्म के मेकर्स और धर्मा प्रोडक्शन ने यह निर्णय लिया है कि 'बाहुबली' के पहले पार्ट 'बाहुबली: द बिगनिंग' को सिनेमाघर में एक बार फिर रिलीज किया जाएगा। 'बाहुबली: द बिगनिंग' सिनेमा घरों में सात अप्रैल को आएगी।