दिल्ली के मादीपुर इलाके में गुरुवार को छिपने के लिए ठिकाने की तलाश कर रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा है। दोनों नागरिकों को निर्वासित कर दिया गया है। दोनों वर्क वीजा पर भारत आए थे और वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में चोरी छिपे रह रहे थे। पकड़े गए बांग्लादेशियों की पहचान सजल मियां और मोहम्मद अली के रूप में हुई है।