पूर्वी जिला वाहन चोरी निरोधक शाखा ने नकली चाबी के जरिए दिल्ली से लग्जरी वाहन चोरी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का खुलासा किया है। पुलिस ने गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से पुलिस ने आठ कारें बरामद की है। साथ ही पुलिस ने इनके कब्जे से नकली चाबियां बनाने में इस्तेमाल किया जाने वाला लैंसडोर नाम का अत्याधुनिक डिवाइस, मोबाइल डोंगल और मोबाइल फोन सहित इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, नकली नंबर प्लेट, खाली चाबियां और औजार भी जब्त किए हैं।