दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को तेज आंधी और बारिश के चलते ग्राउंड सपोर्ट उपकरण (यात्रियों को विमान में चढ़ने-उतरने के लिए उपयोग की जाने वाली सीढ़ियां) तेज हवा के साथ बेकाबू होते हुए हैंगर क्षेत्र में खड़े तीन विमान से टकरा गई। हादसे में एयर इंडिया के तीन विमान हल्के क्षतिग्रस्त हुए। हालांकि हादसे में कोई हाथ आए तो या घायल नहीं हुआ है। इस मामले की जांच डीजीसीए ने ब्यूरो ऑफ़ सिविल एविएशन को करने के लिए निर्देश दिए हैं।