तीन दोस्तों ने अपना कर्जा चुकाने के लिए करोल बाग के एक बड़े ज्वेलर से नामी गैंगस्टर का नाम लेकर दो करोड़ की रंगदारी मांग ली। किसी को शक न हो इसके लिए तीनों दिल्ली से थाईलैंड पहुंचे। वहां से एक सिमकार्ड खरीदकर उसी से व्हाट्सएप कॉल की गई। रकम न देने पर ज्वेलर के तीनों बच्चों की गोली मारकर हत्या करने की धमकी दी गई।