पूर्वी दिल्ली स्थित गोकुलपुरी चौक पर भीषण जाम लग गया। उस दौरान गाड़ियां रेंगते हुए निकल रही थीं। चौराहे पर जाम की स्थिति लगभग 30 मिनट तक ऐसे ही बनी रही। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं, दोपहर की चिलचिलाती धूप में जाम से निकलने में लोगों के पसीने छूट गए। ऐसी ही स्थिति गोकुलपुरी चौक से लेकर सीलमपुर चौक तक बनी रही।