जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की डॉ. बी.आर अंबेडकर सेंट्रल लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम लागू करने के मामले पर प्रशासन ने समिति गठित कर दी है। इस संबंध में जेएनयू ने सोमवार को अधिसूचना जारी की। लाइब्रेरी के प्रवेश द्वारों पर बायोमेट्रिक सिस्टम लगाने के मामले पर विचार हेतु यह समिति गठित की है। समिति सभी हितधारकों से परामर्श कर अपनी सिफारिश प्रस्तुत करेगी। दरअसल, 22 अगस्त को लाइब्रेरी में बायोमेट्रिक सिस्टम संबंधी मशीन लगाने के विरोध में जमकर हंगामा हुआ था। छात्रों ने लाइब्रेरी के प्रवेश द्वार के शीशे तोड़ दिए थे। उससे पहले लाइब्रेरी में 18 अगस्त को लाइब्रेरी के रीडिंग रूम में टेबल पर जातिसूचक और आपत्तिजनक शब्द लिखने की घटना हुई थी। इस घटना में जेएनयू के दो पूर्व/बाहरी छात्र दोषी मिले थे। दोनों पूर्व छात्र के प्रवेश को प्रतिबंधित कर दिया।