फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रात का सफर होगा आसान, तीन हजार पोलों पर लगेंगी स्ट्रीट लाइटें

Rahul Kumar Tiwari Updated Tue, 17 Mar 2026 08:18 PM IST

दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर जल्द ही रात का सफर पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाला है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने की बड़ी योजना बनाई गई है। करीब दस हजार करोड़ रुपये की लागत से इस प्रोजेक्ट पर काम किया जाएगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। योजना के तहत खेड़की दौला से लेकर राजस्थान बॉर्डर तक करीब 3000 पोल लगाए जाएंगे। इन पोलों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे पूरे हाईवे पर पर्याप्त रोशनी बनी रहेगी। वहीं जो लाइट खराब हो चुकी हैं उनकों ठीक किया जाएगा। एनएचएआई द्वारा इस पूरे मार्ग का सर्वे भी किया गया है, जिसमें कई ऐसे स्थान चिन्हित किए गए हैं जहां स्ट्रीट लाइटें बंद या खराब पड़ी हैं। अब इनकी सूची तैयार कर ली गई है और जल्द ही इन पर काम शुरू किया जाएगा। एनएचएआई की तरफ से स्ट्रीट लाइट के साथ हाईवे पर नौ एफओबी का निर्माण भी कराया जा रहा है। वहीं मानेसर में सर्विस रोड का निर्माण कार्य होते ही फ्लाईओवर का निर्माण कार्य कराया जाएगा। बिलासपुर में भी फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। एनएचएआई का लक्ष्य है कि हाईवे पर यातायात बेहतर हो और लोग सुरक्षित यात्रा करें। फिलहाल हाईवे के कई हिस्सों में रात होते ही अंधेरा छा जाता है, जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। खेड़की दौला टोल से लेकर रामपुरा तक कई जगह लाइटें नहीं जलती हैं। वहीं हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर से लेकर रिको कंपनी के पास तक भी स्ट्रीट लाइटें बीच-बीच में खराब रहती हैं। अंधेरे के कारण सड़क पर साफ दिखाई नहीं देता, जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता है। रामपुरा निवासी नितिन यादव ने बताया कि वह पिछले एक सप्ताह से रोजाना इस मार्ग से गुजर रहे हैं, लेकिन लाइटें बंद होने के कारण उन्हें परेशानी होती है। वहीं रोहित ठाकुर ने बताया कि अंधेरे में वाहन चालकों को अपनी गति धीमी करनी पड़ती है, जिससे सफर और भी मुश्किल हो जाता है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें