लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में मरीजों को जल्द रोबोटिक सर्जरी की सुविधा मिलेगी। सर्जरी के लिए रोबोट खरीद को लेकर अस्पताल प्रशासन ने कवायद शुरू कर दी है। इस साल के आखिरी तक रोबोटिक सर्जरी शुरू किए जाने की उम्मीद जताई गई है। अस्पताल के सर्जरी विभाग में निदेशक प्रोफेसर डॉ. मनोज एंडले ने बताया कि सर्जरी के लिए रोबोट खरीद संबंधी प्रक्रिया का 80-90 फीसदी कार्य पूरा हो गया है। रोबोट खरीद के लिए निविदा जारी हो चुकी है। अगले छह महीनों में अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके लिए अस्पताल की नई इमारत में आठवीं मंजिल पर खास ऑपरेशन थियेटर तैयार किया है।