प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे। सिकंदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने देश के लोगों से कई अपीलें कीं। इनमें से एक अपील एक साल तक सोना खरीदने से बचने की थी। जिसके बाद दिल्ली के सराफा बाजार में हलचल देखने को मिली। सोने की खरीदारी में गिरावट देखने को मिली है।