फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज धूप और डिहाइड्रेशन से बढ़ रहे माइग्रेन के मामले

बढ़ती गर्मी और उमस के बीच महिलाओं में माइग्रेन की समस्या बढ़ रही है। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन, तेज धूप, तनाव और नींद की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। गुरु तेग बहादुर अस्पताल के अतिरिक्त चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में माइग्रेन के मरीज बढ़ जाते हैं। उन्होंने कहा कि बार-बार सिरदर्द, मतली और तेज रोशनी से परेशानी होने पर इसे सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पर्याप्त पानी पीने, समय पर भोजन करने और धूप से बचाव से माइग्रेन के खतरे को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें