राजधानी दिल्ली और एनसीआर के लिए सितंबर का महीना विशेष होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को विकास से जुड़ी कई परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इसमें प्रमुख रूप से दिल्ली मेट्रो, नमो भारत कॉरिडोर और सड़क व स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाएं शामिल है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के फेज-चार के तहत पिंक लाइन विस्तार, नमो भारत का सराय काले खां स्टेशन, वजीराबाद रोड पर फ्लाईओवर और चार अन्य अस्पतालों में अतिरिक्त भवन निर्माण से जुड़ी परियोजनाएं पूरी हो चुकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि इन परियोजनाओं को पीएम के जन्मदिन पर जनता के लिए शुरू किया जा सकता है। परियोजनाओं के शुरू होने से राजधानी की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव आएगा वहीं अस्पताल में बेड की संख्या में भी बढ़ोतरी होगी।